अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कौही में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित

पाटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के रूप में 25 वर्ष के सेवा को सम्मान देने के क्रम में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कौही में 19 सितंबर को शासन के निर्देशानुसार भाषण और चित्रकारी का आयोजन किया गया।जिसमें गांव में स्थित दो प्राथमिक एवं एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने प्रशंसनीय प्रदर्शन करते हुए भविष्य के विकसित भारत की संकल्पना के झलक दिखाई दे रही थी। जहां विज्ञान और ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत व देश के लोगों के बीच सौहार्द के भावनाओं के साथ संस्कृति और देश की एकता समाहित थे।

इस दौरान अतिथि के रूप में उपस्थित सरपंच श्रीमती लीना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश की जनता को समर्पित है।
साथ ही आनंद मठ मंदिर के अध्यक्ष योगेश्वर साहू ने कहा कि भारत के विकास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बहुमुल्य योगदान है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस अवसर पर प्रशंसनीय प्रदर्शन करने वाले बच्चों को ईनाम देकर प्रोत्साहित किया गया। जिसमें प्राथमिक शाला बस्ती पारा से भाषण में ख्याति और वीणा, चित्रकला में तनुजा और राहुल, प्राथमिक शाला भाटापारा से भाषण में प्रेरणा और केसर, चित्रकला में जिया और टाकेश तथा पूर्व माध्यमिक शाला से भाषण में ट्वींकल और एकता व चित्रकला में हर्षिका और तुषार शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस आयोजन में धनेश्वर देवांगन अध्यक्ष SMC पूर्व माध्यमिक शाला कौही, बिरेंद्र मारकण्डे अध्यक्ष SMC प्राथमिक शाला कौही,पंच श्रीमती सरोज निषाद प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे, मोहन देवांगन प्रभारी प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला, शिक्षक तुलेश्वर ठाकुर, नुपुर शर्मा, राजेश यादव, महेंद्र मनहरे,टोकेन्द्र बिजौरा, त्रिलोचन साहू, चन्द्रकांत नेताम, शिक्षा स्वयं सेवी टेमन निषाद, लेखा ठाकुर,पालक कृष्णा देवांगन सहित बड़ी संख्या में बच्चे व पालकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!