महादेवघाट पुल से पानी उतरा, आवागमन बहाल होने की उम्मीद — अमलेश्वर पालिका से सफाई कार्य शुरू करने की मांग

अमलेश्वर। महादेवघाट अमलेश्वर में खारून नदी का जलस्तर अब तेजी से कम हो रहा है। महादेवघाट पुल के ऊपर से पानी का बहाव पूरी तरह बंद हो गया है और अब पुल के नीचे से नदी का पानी सामान्य रूप से बह रहा है। इससे रायपुर-पाटन मार्ग पर आवागमन बहाल होने की उम्मीद बढ़ गई है।
पुल से आवागमन शुरू करने से पहले सड़क एवं पुल परिसर में जमा मलबे, कीचड़ और गंदगी की साफ-सफाई आवश्यक है। नगर निगम रायपुर द्वारा अपने क्षेत्र में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है, वहीं अमलेश्वर नगर पालिका प्रशासन की ओर से अभी तक सफाई कार्य शुरू नहीं किए जाने को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अमलेश्वर पालिका प्रशासन भी तत्काल सफाई अभियान शुरू कर दे और पुल एवं आसपास के मार्ग की सफाई पूरी कर दी जाए, तो आमजन के लिए आवागमन जल्द शुरू किया जा सकता है। बाढ़ के कारण दो दिनों से रायपुर और अमलेश्वर के बीच आवागमन प्रभावित है, जिससे लोगों को वैकल्पिक मार्गों से लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
फिलहाल महादेवघाट पुल के ऊपर पानी का बहाव पूरी तरह बंद हो चुका है और स्थिति पहले की तुलना में काफी सामान्य हो गई है। अब लोगों की नजर अमलेश्वर नगर पालिका प्रशासन की सफाई व्यवस्था और मार्ग को आवागमन के लिए खोलने की कार्रवाई पर टिकी हुई है। फिर हाल अभी अमलेश्वर पुलिस मौके पर डटे हुए है और पुल के पास किसी को जाने नहीं दे रहे हैं।लोगो से धर्य रखने की अपील कर रहे हैं। बेरी गेट लगा हुआ है।



