अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
ग्राम पंचायत पहंदा (अ) में सचिव को हटाने की मांग तेज, सरपंच सहित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पंचायत भवन में लगाया ताला
पहंदा (अ), पाटन। ग्राम पंचायत पहंदा (अ), जनपद पंचायत पाटन में पंचायत सचिव टूमन सोनी को हटाने की मांग को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सचिव की कार्यशैली से नाराज ग्राम पंचायत की सरपंच इसरावती ठाकुर ने जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) को पूर्व में आवेदन देकर सचिव को हटाने की मांग की थी। लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज सरपंच ने जनपद सदस्य, उपसरपंच, पंचगण एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर पंचायत भवन में ताला लगा दिया।



