अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर 30 सितंबर को भिलाई में ‘युवा संवाद’

भिलाई नगर। विवेकानंद विचार मंच द्वारा बुधवार, 30 सितंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे होटल ZP Grand, कोहका, भिलाई में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का विषय ‘Vision 2047 में युवाओं की भूमिका’ रखा गया है।

कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विवेकानंद विचार मंच के संरक्षक श्री धर्मराज शर्मा विशेष अतिथि होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के क्रेडा के पूर्व सदस्य श्री विजय साहू करेंगे।

आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विकसित भारत के संकल्प में उनकी भूमिका, जिम्मेदारियों और योगदान पर सार्थक संवाद स्थापित करना है। स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित यह आयोजन युवाओं को शिक्षा, चरित्र निर्माण, सेवा और राष्ट्रहित के विषयों पर विचार साझा करने का अवसर प्रदान करेगा।

विवेकानंद विचार मंच के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा ने सभी युवा साथियों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर युवा संवाद का हिस्सा बनने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!