अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मगरघटा-परसदा एप्रोच रोड पुलिया बदहाल, हादसे का इंतजार कर रहा लोक निर्माण विभाग?

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर और नगर पालिका परिषद कुम्हारी को जोड़ने वाली मगरघटा-परसदा एप्रोच रोड पुलिया की स्थिति इन दिनों बेहद खराब है। क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि मगरघटा-परसदा नाले में पानी का स्तर अब लगभग पूरी तरह कम हो चुका है। ऐसे में पानी को डायवर्ट कर क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की मरम्मत का कार्य कराया जा सकता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक ठोस पहल नहीं होने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने के कारण आसपास के ग्रामीणों एवं रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई लोग मजबूरी में अपनी जान जोखिम में डालकर नाले को पार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या को लेकर मौन साधे हुए हैं।

वहीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के कारण पुल पार नहीं करने की चेतावनी वाला बैनर लगा दिया गया है। लोगों का कहना है कि केवल चेतावनी का बैनर लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। विभाग को सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड का निर्माण अथवा आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू करना चाहिए।

स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि नाले में पानी कम होने का लाभ उठाते हुए जल्द से जल्द एप्रोच रोड की मरम्मत कराई जाए, ताकि अमलेश्वर-कुम्हारी मार्ग पर आवागमन सुचारू हो सके और किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!