शक्तिश्वर धाम ओदरागहन में त्रि-दिवसीय अखंड रामधुनी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

पाटन। शक्तिश्वर धाम ओदरागहन में स्थानीय ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित त्रि-दिवसीय अखंड रामधुनी सम्मेलन का शुक्रवार को दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम, माता सीता एवं हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई।
तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। आयोजन के दौरान अखंड रामधुनी के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बना रहेगा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में जनपद सभापति रवि सिन्हा, माधुरी नरोत्तम निषाद, सरपंच कुसुमलता जैन, भूमिका गंजीर, ढालसिंह गंजीर, पोषण साहू, परमानंद साहू, चेतन लाल हिरवानी, दिलीप हिरवानी, नरेंद्र हिरवानी, मदन साहू, सुकल सिंह, जीवरखान, रमेश, रामाधार, बोधन साहू, राजाराम, चंद्रहास, भगवानी, अजय, अलख, योगेश साहू, मंगतूराम, तुलाराम, धनसिंग, ब्यासराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।



