अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

बच्चों का स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ का भविष्य: पाटन में स्वास्थ्य शिविर, 829 बच्चे हुए लाभान्वित

पाटन। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ भविष्य को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत पाटन अंतर्गत “बच्चों का स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ का भविष्य” अभियान के तहत मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल मेडिकल टीम द्वारा शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इस पहल के माध्यम से कुल 829 बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।

शिविर के दौरान बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें 785 बच्चों की खून की जांच की गई, वहीं आवश्यकता के अनुसार 525 बच्चों को दवाइयों का वितरण किया गया। विद्यालयों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने से बच्चों को अपने ही स्कूल में स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक उपचार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हुईं।

इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मुख्य नगर पालिका अधिकारी पाटन हेमंत कुमार वर्मा के निर्देश तथा नोडल अधिकारी एवं उप अभियंता प्रवीण साहू के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान करना तथा जरूरतमंद बच्चों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस तरह के प्रयास बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!