अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

युवा नेता अहेंद्र चेलक ने क्षेत्रवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

अमलेश्वर। छत्तीसगढ़ सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र के युवा नेता व समाजसेवी अहेंद्र चेलक ने सत्य और धर्म की विजय के प्रतीक पर्व विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अहेंद्र चेलक ने अपने शुभकामना संदेश में भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने, धर्म का पालन करने तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है।

उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीराम की कृपा से सभी के जीवन में नई खुशियां आएं, प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे और सभी का भविष्य उज्ज्वल हो। साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत हो तथा हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता और खुशहाली का संचार हो।

अहेंद्र चेलक ने सभी क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!