सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लेकर लोगों को डरा रहे दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 26 अक्टूबर 2026। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक-एक बटनदार चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि संडे मार्केट चरोदा और ग्राम नंदोरी पुल के पास दो व्यक्ति चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ा और तलाशी के दौरान उनके पास से चाकू बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोलू बघेल (19 वर्ष), निवासी रामनगर गोखुल नगर, थाना गुढ़ियारी, जिला रायपुर, तथा अविनाश पोर्ते (18 वर्ष), निवासी आदिवासी नगर, छावनी स्कूल के पास, थाना छावनी, जिला दुर्ग के रूप में हुई है।
पुलिस ने भोलू बघेल के खिलाफ अपराध क्रमांक 611/26 तथा अविनाश पोर्ते के खिलाफ अपराध क्रमांक 612/26 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया है।
दुर्ग पुलिस की अपील: सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर न घूमें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या अवैध हथियार की सूचना तत्काल नजदीकी थाने अथवा पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।



