अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम सांकरा उपस्वास्थ्य केंद्र में बच्चों के टीकाकरण का सरपंच रवि सिंगौर ने किया निरीक्षण

अमलेश्वर, सांकरा। विकास खंड पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण की व्यवस्था का युवा सरपंच रवि सिंगौर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों को लगाए जा रहे टीकों एवं उपलब्ध दवाइयों के संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान रवि सिंगौर ने बच्चों के नियमित टीकाकरण के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि बच्चों को समय पर टीके लगवाना उनके बेहतर स्वास्थ्य और विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी ली तथा अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।

बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की अपील

युवा सरपंच रवि सिंगौर ने बदलते मौसम को देखते हुए ग्रामीणों से अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को साफ-सफाई का ध्यान रखने, पौष्टिक आहार देने तथा किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने के लिए प्रेरित करना चाहिए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का टीकाकरण निर्धारित समय पर पूरा कराने की अपील की।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और जनजागरूकता के लिए ऐसे निरीक्षण महत्वपूर्ण हैं, ताकि बच्चों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!