दबंग स्वर के छठवें स्थापना दिवस पर मोहित कुमार शर्मा को मिला छत्तीसगढ़ गौरव अवॉर्ड

रायपुर। लोकप्रिय समाचार पत्र दबंग स्वर के छठवें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी के सामाजिक साहित्यिक संस्था वक्ता मंच के संयुक्त तत्वावधान भव्य छत्तीसगढ़ गौरव अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का आयोजन वक्ता मंच द्वारा किया गया था। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों – पत्रकारिता, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, कला, संस्कृति, खेल एवं उद्योग जगत से जुड़ी विशिष्ट प्रतिभाओं को छत्तीसगढ़ गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में दबंग स्वर के प्रधान संपादक पीके तिवारी जी, प्रगतिशील किसान राजाराम त्रिपाठी जी, वरिष्ठ साहित्यकार माणिक विश्वकर्मा जी, एम राजीव जी, राजकुमार धर द्विवेदी मंचासीन थे। वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते जी ने कुशल संचालन किया। संयोजक शुभम साहू जी, मनीष अवस्थी और पूरी टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। अतिथियों ने सभी सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आयोजन अत्यंत गरिमापूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा। वक्ताओं ने कहा कि दबंग स्वर ने छह वर्षों में अपनी निर्भीक पत्रकारिता से अलग पहचान बनाई है और ऐसे आयोजनों से प्रदेश की छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिलता है। साहित्य के क्षेत्र में भी इस अखबार की महती भूमिका है।
सभी सम्मानित समस्त प्रतिभाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए यह सम्मान कला, साहित्य, संस्कृति के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहभागिता के लिए श्री शर्मा जी को दिया गया।यह सम्मान के पहले इन्हें शाला संवर्धन, युवा प्रबोधन के लिए जिला युवा पुरस्कार, शैक्षि,क अध्ययन, क्रियात्मक अनुसंधान, सामुदायिक सहभागिता, विद्यालय विकास में पालकों की भूमिका जैसे विषयों पर कार्य करने के लिए जिला एवं राज्य स्तरीय सम्मान के साथ, मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण ज्ञानदीप, सृजन शिक्षक सम्मान, विधानसभा स्तरीय प्रतिभा खोज सम्मान, बेस्ट बी आर पी सम्मान,सीप मानस संस्था, अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा भाग्य विधाता सम्मान, राज्य स्तरीय तरु भूषण अवार्ड, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, वीणा पानी सम्मान के साथ शिकसा सम्मान,शिक्षक कला प्रतिभा सम्मान,के साथ प्रेम फाउंडेशन, अंतरराष्ट्रीय मित्र मंडल जबलपुर, परलकोट साहित्यिक मंच, छत्तीसगढ़ महतारी साहित्यिक मंच,मोर गंवई गांव साहित्यिक मंच, मां शारदा साहित्यिक मंच, कीर्ति मान साहित्यिक मंच, नारायण ट्रस्ट हिन्दी साहित्य समिति रायपुर एवं नेपाल आदि संस्थाओं से सैकड़ों सम्मान से सम्मानित किया गया है इस सम्मान के लिए परिजनों के साथ अनेक स्नेहीजनों द्वारा शुभकामनाएं दिया गया।



