अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

महुदा में नहर की टूटी नाली से पानी की बर्बादी, जिम्मेदार विभाग मौन

पाटन/महुदा। पाटन विकासखंड के उत्तर पाटन अंतर्गत ग्राम महुदा में मुक्तिधाम के पास नहर का पानी मैदान में फैलने से पानी की बर्बादी हो रही है। नहर का नाली खेतों तक पहुंचने के बजाय मैदान में बह रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है।

गौरतलब है कि क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से नहर एवं नालियों का सीमेंटीकरण कराया गया है, ताकि सिंचाई के लिए पानी का समुचित उपयोग हो सके और किसानों को राहत मिल सके। लेकिन महुदा में नाली की बदहाल स्थिति निर्माण कार्य की गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल खड़े कर रही है।

एक ओर किसान अपनी फसलों को पकाने और सिंचाई के लिए पानी का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नहर का पानी मैदान में व्यर्थ बह रहा है। इससे सिंचाई के लिए पानी के उचित प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह पानी की बर्बादी होना चिंता का विषय है। यदि समय रहते क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत नहीं कराई गई, तो पानी की बर्बादी जारी रहने के साथ किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पानी की बर्बादी रोकने के लिए क्या कदम उठाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!