अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मोतीपुर चौक पर साप्ताहिक बाजार से जाम, बाजार को अन्यत्र स्थानांतरित करने की उठी मांग

पाटन/मोतीपुर। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत मोतीपुर के सतनाम चौक पर प्रत्येक मंगलवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार के कारण पाटन-रायपुर एवं भिलाई-तीन-रायपुर मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। बाजार के चलते सड़क पर भीड़ बढ़ जाती है, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ बड़ी गाड़ियों के आवागमन में भी परेशानी होती है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों द्वारा साप्ताहिक बाजार को सतनाम चौक से हटाकर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर लगाने की आवश्यकता जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, विगत महीने कुम्हारी से रायपुर के बीच खारून नदी पुल पर मरम्मत कार्य के चलते पुल बंद था। उस दौरान दुर्ग की ओर से रायपुर आने-जाने वाले लोग मोतीपुर मार्ग का उपयोग कर रहे थे। तब साप्ताहिक बाजार सतनाम चौक के बजाय सतनाम भवन मेला परिसर के पास लगाया जा रहा था, जिससे मुख्य चौक पर यातायात का दबाव कम था। लेकिन खारून नदी पुल का मरम्मत कार्य पूरा होते ही बाजार फिर से सतनाम चौक पर लगने लगा है, जिससे जाम की स्थिति बनने लगी है।

दीपावली के सीजन में बढ़ी परेशानी

वर्तमान में दीपावली का त्योहार होने के कारण बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। ऐसे में व्यस्त मार्ग के बीच साप्ताहिक बाजार लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने और लोगों को असुविधा होने की आशंका बनी हुई है। सड़क पर भीड़ के कारण वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है, वहीं बड़े वाहनों के गुजरने के दौरान स्थिति और अधिक जटिल हो जाती है।

जिम्मेदारों की उदासीनता पर सवाल

स्थानीय लोगों का मानना है कि जब खारून नदी पुल बंद था, तब बाजार को सतनाम भवन मेला परिसर के पास व्यवस्थित रूप से लगाया जा सकता था, तो अब भी किसी वैकल्पिक स्थान पर बाजार लगाने की व्यवस्था की जा सकती है। इससे मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा और आम लोगों को राहत मिलेगी।

लोगों ने संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत से मांग की है कि जनहित और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए साप्ताहिक बाजार के लिए वैकल्पिक स्थान निर्धारित किया जाए, ताकि त्योहार के दौरान आवागमन सुचारु बना रहे और किसी अप्रिय घटना की आशंका को कम किया जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!