26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भिलाई विद्यालय में भव्य उद्घाटन
दुर्ग, 28 अक्टूबर 2026/ दुर्ग में 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन आज भिलाई विद्यालय में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 465 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं एवं उनके 100 कोच वी मैनेजर भाग ले रहे हैं। आयोजन के सफल संचालन दुर्ग जिले के 100 व्यायाम शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्री के. वी. राव जी, संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग दुर्ग, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री भोजराज सिन्हा जी, नेता प्रतिपक्ष, भिलाई नगर पालिक निगम भिलाई ने की।
विशेष अतिथि के रूप में श्री साजन जोसफ जी, पार्षद बोरसी व प्रदेश महामंत्री, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा एवं श्रीमति साधना सिंह पार्षद सेक्टर 02 भिलाई उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत सिंह धीरज, सहायक संचालक श्री अमित घोष जी, सहायक संचालक क्रीड़ा श्रीमती कल्पना स्वामी जी, डी एम सी श्री विनोद सिन्हा तथा भिलाई विद्यालय के प्राचार्य श्री विजय पवार जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता के अंतर्गत नेटबॉल मे 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक – बालिका खिलाड़ी के साथ ही कराते के 14, 17, 19 वर्ष के बालक एवं बालिका के खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में सहभागिता कर रहे हैं।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना है।
नेटबॉल प्रतियोगिता के परिणाम:-
आज खेले गए नेटबॉल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे—
1. बालिका वर्ग:- दुर्ग ने बस्तर को 22–03 से पराजित कर जीत हासिल की।
2. बालक वर्ग:- दुर्ग ने बस्तर को 26–02 से हराकर विजय प्राप्त की।
3. बालिका वर्ग:- बिलासपुर ने सरगुजा को 19–02 से पराजित किया।
4. बालक वर्ग:- सरगुजा ने बिलासपुर को 08–07 से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की।
5. बालक वर्ग :- दुर्ग ने बिलासपुर को 20-03 से हराया।
6. बालिका वर्ग:- दुर्ग ने सरगुजा को 08-01 से हराया।
इन मुकाबलों में दुर्ग की बालक एवं बालिका टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की, वहीं बिलासपुर की बालिका टीम और सरगुजा की बालक टीम ने भी अपने-अपने मुकाबलों में विजय प्राप्त की।
कराते — 19 वर्ष बालक वर्ग के परिणाम :
35 किग्रा से कम :-
प्रथम – चेतन आनंद साहू – दुर्ग जोन,
द्वितीय – अंकित चंद्र – बस्तर जोन,
तृतीय – जतिन कुमार देवांगन – रायपुर
40 किग्रा से कम :-
प्रथम – भूपेंद्र साहू – दुर्ग जोन, द्वितीय – किरण बस्तर जोन, तृतीय – आदित्य – बिलासपुर जोन
45 किग्रा से कम:-
प्रथम – ध्रुवकांत साहू – दुर्ग जोन,
द्वितीय – युकुफ – बिलासपुर जोन,
तृतीय – लव मरकाम – बस्तर जोन
50 किग्रा से कम :-
प्रथम – सोनी – दुर्ग जोन, द्वितीय – नीलिन यादव – बिलासपुर जोन,
तृतीय – वीरेंद्र कुमार ठाकुर – रायपुर जोन
54 किग्रा से कम :-
प्रथम:- भास्कर साहू – दुर्ग जोन,
द्वितीय:- दीपक साहू – रायपुर जोन
तृतीय :- पवन कुमार – सरगुजा जोन
58 किग्रा से कम :-
प्रथम – प्रसाद – दुर्ग जोन, द्वितीय – संदीप कुमार – बस्तर
तृतीय:- वेदांत साहू रायपुर
66 किग्रा से कम :-
प्रथम:- त्रिवेंद्र वर्मा – बस्तर द्वितीय :- अंशु मोरिया – बिलासपुर जोन
तृतीय:- केशव साहू – रायपुर
70 किग्रा से कम:-
प्रथम:- निशम साहू – रायपुर
द्वितीय:- भारखान – बिलासपुर
तृतीय:- पुष्कर कुमार श्रीवास – दुर्ग
74 किग्रा से कम:-
प्रथम:- दिनेश कुमार – बिलासपुर जोन,
द्वितीय:- विश्वकर्मा – रायपुर
78 किग्रा से कम:-
प्रथम:- निशम साहू – बिलासपुर
द्वितीय:- नितीन विश्वकर्मा – रायपुर
82 किग्रा से कम:-
प्रथम :- वीर साहू – रायपुर
द्वितीय:- अमित साहू – बिलासपुर
82 किग्रा से अधिक:-
प्रथम:- गुणेश्वर विश्वकर्मा – दुर्ग
आयोजन को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग के प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी श्री पी जे सेबास्टियन, व्यायाम शिक्षकगण एवं आयोजन समिति के सदस्य समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता 31 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी।



