अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अर्नब चक्रवात से किसानों की फसलों को नुकसान की आशंका, पूर्व सरपंच मनोज साहू ने की मुआवजे की मांग

पाटन-अमलेश्वर। क्षेत्र में आए अर्नब चक्रवात आंधी-तूफान का असर अब किसानों की फसलों पर भी दिखाई देने लगा है। इससे पाटन विकासखंड के किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। उत्तर पाटन के कई गांवों में मौसम के इस बदलाव का असर देखने को मिल रहा है।

ग्राम पंचायत महुदा के पूर्व सरपंच मनोज कुमार साहू ने कहा कि अर्नब चक्रवात आंधी-तूफान के कारण किसानों की धान की फसल प्रभावित होने की आशंका है। खासकर हरहुना किस्म के धान सहित अन्य किस्मों की फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना बनी हुई है। यदि फसलें प्रभावित होती हैं, तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

पूर्व सरपंच मनोज कुमार साहू ने शासन-प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का सर्वे कराने तथा नुकसान का आकलन कराकर किसानों को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत और उनकी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए शासन को समय पर राहत देने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!