अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पर्यावरण मित्र समिति की पहल, महंगी भेंट के बजाय पौधों का उपहार देकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अमलेश्वर। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति द्वारा लगातार पौधों को उपहार स्वरूप भेंट कर लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू के भाई एवं मेडिकल व्यवसायी योगेश साहू तथा उनकी पत्नी इंजीनियर उलसी साहू के घर द्वितीय पुत्री रत्न की प्राप्ति पर आयोजित नामकरण एवं षष्ठी समारोह में पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

समारोह में छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डॉ. अश्वनी साहू ने औषधीय एवं छायादार अशोक के पौधे तथा फलदार हाइब्रिड किस्म के नींबू के पौधे उपहार स्वरूप भेंट किए। उन्होंने परिवारजनों को पौधों को उचित स्थान पर रोपित कर उनका संरक्षण करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस पहल की उपस्थित परिवारजनों ने सराहना करते हुए महंगे उपहारों के स्थान पर पौधे प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ, सुखी और सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रत्येक परिवार को अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए तथा उनकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। पौधरोपण और संरक्षण के सामूहिक प्रयासों से ही पर्यावरण को स्वच्छ एवं अनुकूल बनाया जा सकता है।

समारोह में नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, पूर्व उपाध्यक्ष उमेश साहू, जयराम साहू, सेवा राम साहू, शरणपाल साहू, डॉ. गौकरण साहू, केआईटी ग्रुप के संचालक यशवंत साहू, ईश्वर साहू, शिक्षिका मंजू साहू, शिक्षक पितेश साहू, पुष्पा साहू, कुंती साहू, श्रवण साहू, लावी साहू, विहान साहू, मोनी साहू, दीक्षा साहू, वंदना साहू तथा सेवानिवृत्त सैनिक रूपेंद्र साहू सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

संगीतमय कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन

कार्यक्रम के दौरान शिक्षक दुष्यंत द्विवेदी द्वारा पंडवानी की संगीतमय प्रस्तुति दी गई, जिसका उपस्थित जनसमुदाय ने भरपूर आनंद लिया।

समारोह में पौधों को उपहार के रूप में भेंट करने की पहल ने सामाजिक उत्सवों के साथ पर्यावरण संरक्षण को जोड़ने का प्रेरणादायी संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!