शासकीय प्राथमिक शाला कौही में 11बिन्दुओं पर बनी रणनीति में पालकों के सहयोग से अच्छे परिणाम को सराहा गया
बच्चों के वार्षिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ग्रीष्मकालीन अवकाश में करवाएं जनगणना

कौही,रानीतराई। विकास खंड पाटन अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कौही में नवंबर माह का शाला प्रबंधन समिति का मासिक बैठक गुरूजी मंगलूराम देवांगन कक्ष में दीपावली अवकाश के पहले गुरुवार 5 नवंबर को आयोजित किया गया।
बैठक में मासिक वालपेपर नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस व दीपावली विशेषांक का अनावरण किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपने हाथों से बनाएं शुभकामना कार्ड गणमान्य नागरिकों व पालकों को दिए।


बैठक में प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे ने दीपावली अवकाश 6 से 11 नवंबर तक तथा 28 नवंबर को नवोदय प्रवेश परीक्षा व दिसंबर माह में अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारियों से संबंधित जानकारियां साझा किए।
इस दौरान पालकों ने विगत माह के बैठक में लिए गए निर्णय के तारतम्य में 11 बिन्दुओं पर बनी रणनीति पर कार्य करने से अच्छे परिणाम मिलने पर पालकों से सराहा।साथ ही पालकों ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि वार्षिक परीक्षा के पूर्व शिक्षकों के फरवरी – मार्च में जनगणना ड्यूटी लगाने से बच्चों के पढ़ाई प्रभावित होने की संभावनाओं को मद्देनजर रखते हुए जनगणना कार्य ग्रीष्मकालीन अवकाश में कराने के सुझाव रखे।
बैठक पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शाला प्रबंधन समिति पदाधिकारियों, पालकों व बच्चों ने दीपक जलाकर व मिष्ठान वितरण कर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस व दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दिए।
बैठक में हेमलाल सोनकर उपसरपंच, पंच श्रीमती भुनेश्वरी साहू,बिरेंद्र मारकण्डे अध्यक्ष, श्रीमती रत्ना देवांगन उपाध्यक्ष, प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे, शिक्षक टोकेन्द्र बिजौरा, त्रिलोचन साहू, चन्द्रकांत नेताम, शिक्षा स्वयं सेवी श्रीमती लेखा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पालकगण व बच्चे उपस्थित रहे।



