अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

आदर्श गौठान पाटन में कल होगा गोवर्धन पूजा, गौमाता को खिलाई जाएगी खिचड़ी

पाटन। नगर पंचायत पाटन स्थित आदर्श गौठान में 10 नवंबर को सुबह 10:30 बजे गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गौमाता को खिचड़ी खिलाई जाएगी। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश (निकी) भाले ने नगरवासियों से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। गौसेवा और गौमाता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में सभी नगरवासी सहभागी बनें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!