अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दीपावली पर रवि सिंगौर ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि एवं ऐश्वर्य की कामना की

अमलेश्वर। अमलेश्वर भाजपा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच रवि सिंगौर ने समस्त क्षेत्रवासियों को दीपों के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेषित की हैं।

अपने शुभकामना संदेश में श्री सिंगौर ने कहा कि पंच दिवसीय दीपावली महोत्सव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं ऐश्वर्य लेकर आए। दीपों का यह पावन पर्व प्रत्येक परिवार के जीवन को खुशियों के प्रकाश से आलोकित करे तथा सभी के घर-आंगन में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो।

उन्होंने गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की भी समस्त क्षेत्रवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए पुनः सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!