दाऊ रामचंद्र शासकीय महाविद्यालय में विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष में रैली का आयोजन
रानीतराई: स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानी तराई में 8 मई 2025 को इंडियन यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी व राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा प्राचार्य डॉ.अरुण कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष में रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि यह दिन दुनिया भर के लोगों के लिए मानवीय कार्यों के महत्व को पहचानने और उनके प्रयासों का समर्थन करने का अवसर होता है। यह दिन उन स्वयंसेवकों और कर्मचारियों के अथक काम का सम्मान करता है जो जरूरतमंद लोगों को जरूरी सहायता प्रदान करते हैं खास तौर पर यह आपात स्थितियों और आपदाओं के दौरान यह आंदोलन के सिद्धांतों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का भी काम करता है जो तटस्थता निष्पक्षता और मानवता पर आधारित है।
रेड क्रॉस सोसाइटी की प्रभारी श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन ने बताया कि यह दिवस हर साल 8 मई को मनाया जाता है यह दिन अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी डुनेट के जन्मदिन का प्रतीक है जिन्हें 1901 में पहला नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था। इस रैली के माध्यम से महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के दौरान हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई साथ ही साथ आतंकवाद के विरोध में पूरा देश एकजुट है यह संदेश दिया गया। रैली के माध्यम से जागरूकता का प्रसार किया गया कि हम आतंकवाद को नकारेंगे व हर स्तर पर धर्म ,जाति या भाषा के नाम पर होने वाली नफरत का विरोध करेंगे ।विद्यार्थियों द्वारा एकता भाईचारा , मानवता और राष्ट्रधर्म का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया।
रैली में डॉ. आलोक शुक्ला ,श्री चंदन गोस्वामी , डॉ रेशमी महेश्वर, सुश्री भारती गायकवाड, शगुफ्ता सिद्दीकी, श्रीमती आराधना देवांगन, सुश्री रेणुका वर्मा, श्री टिकेश्वर पाटिल, सुश्री शिखा मढरिया, श्री दानेश्वर प्रसाद व श्री वेणु कुमार साहू आदि उपस्थित रहे।



