छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटन
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ग्राम पंचायत गुजरा में निकाली गई तिरंगा यात्रा

पाटन : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम गुजरा में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए शनिवार, 17 मई 2025 को एक भव्य रैली निकाली गई। इस रैली में समस्त ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भारतीय सेना के साथ एकजुटता का संदेश दिया।
आपको बता दें रैली में शामिल प्रमुख लोगों में शामिल थे ग्राम के सरपंच भूपेश कुमार पहरी सचिव दीनदयाल वर्मा रोजगार सहायिका सीमा पाटिल पंचगण और अन्य ग्रामवासी इस रैली के माध्यम से ग्रामवासियों ने अपनी देशभक्ति का भाव प्रकट किया और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया।






