छत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटनरानीतराई
आदर्श ग्राम कौही में जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने किया लाखो के विकास कार्य का भूमिपूजन

रानीतराई : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले आदर्श ग्राम पंचायत कौही में टो वाल और सीसी रोड का भूमि पूजन जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। श्री वर्मा ने भूमिपूजन पश्चात कहा की छत्तीसगढ़ के विष्णु देव सरकार के सुशासन में हर पंचायत को विकास कार्य के लिए बजट मिल रही है। कोई भी पंचायत में किसी प्रकार की कोई नहीं है। जब से भाजपा के सरकार छत्तीसगढ़ में आई है तब से लगातार विकास कार्य पर मोहर लग रही है और लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती लीला सुरेश साहू, उप सरपंच हेमू सोनकर, ठेकेदार मूलचंद साहू ,ग्रामीण खेलन जोशी सहित पंचायत के पंच गण उपस्थित रहे।



