छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटनसेलूद

मुख्य्मंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन नीतियों की जनता मुक्त कंठ से कर रही है सराहना /कीर्ति नायक

पाटन 19 मई : जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने ग्राम पंचायत पतोरा मे आयोजित सुशासन तिहार के समाधान शिविर मे कहा की सुशासन तिहार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है ।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार अब महज़ एक प्रशासनिक पहल नहीं, बल्कि जनविश्वास और सहभागिता का उत्सव बन चुका है। ग्राम पंचायतों से लेकर नगर निकायों और जिला मुख्यालयों तक, आमजन पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग ले रहे हैं। जनता को विश्वास है कि उनकी समस्याओं का समाधान पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ किया जाएगा।

 

अब पंचायत स्तर पर मिल रहा समाधान का मंच
ग्रामीणों का कहना है कि पहले छोटी-छोटी समस्याओं के लिए उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब वे अपनी समस्या को ग्राम पंचायत में स्थापित समाधान पेटी में डालकर सीधे प्रशासन तक पहुँचा पा रहे हैं।

जनता ने मुख्यमंत्री श्री साय की सुशासन नीतियों की मुक्त कंठ से सराहना की और कहा कि यह तिहार शासन की जवाबदेही और संवेदनशीलता का परिचायक है।

जहाँ संवाद नहीं था, वहाँ भी जागा भरोसा
राज्य के संवेदनशील और दूरस्थ इलाकों में भी सुशासन तिहार ने विश्वास की नई रोशनी जगाई है। जहाँ पहले प्रशासन से दूरी बनी हुई थी, अब वहीं के लोग आगे आकर आवेदन दे रहे हैं और अपनी समस्याएं साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन अब सचमुच “जनता के द्वार” पहुँचा है।
भविष्य के सुशासन की नींव रखता तिहार
सुशासन तिहार ने प्रशासन और जनता के बीच भरोसे की एक नई इमारत खड़ी की है, जो आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को बेहतर, संवेदनशील और उत्तरदायी शासन की दिशा में आगे ले जाएगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति नीलम राजेश चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेम लाल साहू, लोकमनी चंद्राकर,ग्राम पंचायत सरपंच, क्षेत्र के जनपद सदस्य, तनुजा साहू, खिलेश साहू सहित आस पास के 14 गांव के सरपंच पंच एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। साथ ही एसडीएम पाटन,जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!