जमराव में हुआ चावल उत्सव का आयोजन सरपंच हुई शामिल

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना “चावल महोत्सव” के अंतर्गत दिनांक 04 मई को ग्राम पंचायत जमराव के शासकीय उचित मूल्य के दुकान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पात्र हितग्राहियों को जून, जुलाई एवं अगस्त माह का खाद्यान्न (चावल) एकमुश्त वितरित किया गया।
कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही श्रीमती जागेश्वरी भेषकुमार सोनकर सरपंच, लेखराज निषाद उपसरपंच, दिलेश्वर प्रसाद साहू, गजानंद निषाद पंच।
आपको बता दें चावल वितरण की प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी रूप से संपन्न किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक समय पर खाद्यान्न पहुंचाना एवं मानसून पूर्व खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा। उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने राज्य शासन की इस पहल की सराहना की और हितग्राहियों को समय पर चावल प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।



