छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान : ताम्रध्वज साहू

दुर्ग। दुर्गग्रामीण विधानसभा के पूर्व विधायक और छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के जनसंपर्क के दौरान ग्राम सिलोदा, पिसेगांव, निकुम एवं मचांदुर में जन सम्पर्क दौरा कर लोगों की समस्याएं सुना और उनके कार्यकाल में स्वीकृत किए गए विकास कार्यों की यथास्थिति की जानकारी ले रहे हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं।

उन्होंने बताया की दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विकास में वर्तमान में विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जिससे क्षेत्र का विकास बाधित हो रहा है। इन समस्याओं के कारण क्षेत्र में विकास की गति धीमी है और लोगों की बुनियादी ज़रूरतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
इन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है। लोगों की बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास करना चाहिए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए उद्योगों को बढ़ावा देना चाहिए। सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष योजनाएं लागू करनी चाहिए।विधानसभा क्षेत्र में विकास को बाधित करने वाली समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि क्षेत्र में विकास की गति तेज हो सके और लोगों की जीवनशैली में सुधार आ सके।इस मौके पर उन्होंने लोगों को कांग्रेस की नीतियों के बारे में अवगत कराया। कांग्रेस ने हमेशा हर वर्ग को साथ लेकर विकास कार्य किए हैं। उन्हाेंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों से हर वर्ग परेशान है। महंगाई बढ़ती जा रही है। अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है।
साथ ही उन्होंने ने कांग्रेस के संघठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओ को कांग्रेस पार्टी से जुड़ने नये लोगों को जोड़ना महिलाओं एवं युवाओं को जोड़ने का काम करें।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस अवसर पर अध्यक्ष केश शिल्प कला बोर्ड नंद कुमार सेन, पूर्व जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख,पूर्व जिला पंचायत सभापति योगिता चन्द्रकार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू, मनोज पावर, युगल देशमुख, गुहाराम देशमुख, तारा शर्मा, देवेंद्र देशमुख, जनपद सदस्य दामिनी देशमुख, लीला देशमुख, सरपंच मंचादूर युगल साहू, दिलीप साहू, चाँदखान,पूर्णिमा साहू, लेखन साहू,दुस्यंत साहू,कृष्णा साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!