रानीतराई

पानी की किल्लत से जूझ रहा रानीतराई गांव, पंचायत के नल मोटर आए दिन ख़राब

राहुल कुमार की रिपोर्ट:-

  1. रानीतराई पाटन:- ग्राम पंचायत रानीतराई के निवासी इन दिनों पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। गांव में लगा सार्वजनिक नल मोटर आए दिन ख़राब होता है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

 

गांव के लोगों का कहना है की पंचायत को इस समस्या की जानकारी पहले से ही है मोटर बनते है फिर बिगड़ जाता है , लेकिन अब तक इसका ठीक से समाधान नहीं निकाला गया है। गर्मी के इस मौसम में पानी की जरूरत और भी बढ़ गई है, ऐसे में ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है।

स्थानीय महिलाओं ने बताया, “हर रोज़ हमें दूर से पानी लाना पड़ता है। और बोरिंग में भी परेशानी आ जाती है कई बार बोरिंग की पानी लाल भी हो जाती है जिससे पीने लायक पानी नही मिल पाता है ”

ग्रामीणों ने पंचायत से मांग की है कि नल की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए, ताकि उन्हें स्वच्छ पेयजल मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!