छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटनसेलूद

स्वर्गीय लखन लाल वर्मा की स्मृति में परिवार वालों ने शुभम छात्रवृत्ति कोष में ₹10000 किया दान की घोषणा 

पाटन 05 जून:  छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज पाटन राज द्वारा निर्धन एवं जरूरतमंद होनहार विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई के लिए शुभम छात्रवृत्ति कोष की स्थापना की गई है जिसके तहत ब्याज मुक्त राशि विद्यार्थियों को आगे पढ़ने के लिए दिया जाता है मनवा कुर्मी  समाज द्वारा विगत कई वर्षों से जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई एवं निर्धन कन्याओं की विवाह के लिए सहयोग कर रहे है धीरे-धीरे यह एक मूहिम में तब्दील होती जा रही है छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज पाटन राज के अपील से अब लोग दशगात्र छठी या शादी विवाह के अवसर पर भी अपने तरफ से शुभम छात्रवृत्ति कोष में सहयोग प्रदान कर रहे हैं पाटन राज में दानदाताओं के सहयोग से शुभम छात्रवृत्ति कोष में लगभग 6 लख रुपए की राशि है इन दानदाताओं की लिस्ट में एक और नाम स्वर्गीय लखन लाल वर्मा शिक्षक सांतरा निवासी के दशगात्र के अवसर पर पुत्र हेमंत वर्म एवं परिवार के लोगों ने ₹10000 शुभम छात्रवृत्ति कोर्स में देने की घोषणा की है।

पांटन राज् प्रधान युगल आडिल ने वर्मा परिवार को धन्यवाद स्थापित करते हुए कहा कि आपके इस योगदान से किसी निर्धन एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के पढ़ने के लिए एक बड़ा सहयोग मिल जाएगा लखन लाल वर्मा जी शिक्षकिय करते हुए सैकड़ो विद्यार्थियों का भविष्य गढा है स्व लखन लाल वर्मा के सभी बच्चे  शिक्षक है  मृत्यु प्रांत लखन लाल वर्मा जी के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए परिवार जनों ने एक और पहल करते हुए जरूरतमंद विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए यह दान किया है मनवा कुर्मी समाज पाटन राज स्व लखन लाल वर्मा की धर्म पत्नी द्रोपती वर्मा  पुत्र हेमंत वर्मा परस वर्मा लक्ष्मी वर्मा बहु  ज्योति वर्मा रंजीता वर्मा वर्षा वर्मा के अलावा सभी परिवार जनों को धन्यवाद ज्ञापित करता है। दशगात्र के अवसर पर पूर्व केंद्रीय अध्यछ सिता राम वर्मा  पूर्व राज प्रधान जवाहर वर्मा राजप्रधान युगल आडिल संतोष वर्मा  दीना वर्मा विष्णु वर्मा  के अलावा सैकड़ो स्वजातीय उजस्थित थे

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!