बारिश के पूर्व नहीं हुई रोड नाली की व्यवस्था दुरस्त, भुगत रहे हैं अब वार्ड वासी

अमलेश्वर : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र में विगत तीन दिनों से तेज़ बारिश के कारण कृष्णा पूरी वार्ड क्रमांक 11 में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। रोड नाली का कुछ अता पता नहीं होने के कारण जल मग्न कालोनी हो गई थी। ये समस्या सिर्फ यही की नहीं है नगर के और कई कालोनियों में भी हैं। इस समस्या से कुछ राहत पाने के लिए नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के उपाध्यक्ष तथा वार्ड के पार्षद ओम प्रकाश साहू के द्वारा जेसीबी बुलवाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए वैकल्पिक नाली बनाकर पानी निकासी का साधन किया गया।
आपको बता दे लगातार रोड नाली की समस्या को लेकर के पालिका प्रशासन को जनप्रतिनिधियों के द्वारा बारिश के पूर्व अवगत कराते रहे। आवेदन देते रहे लेकिन किसी प्रकार की कोई कार्यवाही रोड नाली के लिए स्थानीय प्रशासन के द्वारा नहीं की गई जिसका खामयाजा आज वार्ड वासी भुगत रहे हैं।रोड नाली की व्यवस्था पर हर नागरिक का अधिकार है जिससे स्थानीय प्रशासन के द्वारा वंचित किया जा रहा है जो बहुत ही निंदनीय है।
मौके पर जितेंद्र देवांगन, सुरेश तार्मेंद्र निर्मलकर,बलदाऊ देवांगन, गणेश भैया गिरधर निर्मलकर ,लोमेंद्र वर्मा, लक्ष्मी नारायण सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



