अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
नर्सरी प्रबंधन पर कौशल विकास प्रशिक्षण में भाग लेने का सुनहरा मौका

दुर्ग, 14 जुलाई 2025/ कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) दुर्ग द्वारा नर्सरी प्रबंधन पर 29 से 31 जुलाई 2025 तक 3 दिवसीय निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ट वैज्ञानिक एवं प्रमुख से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में 18 से 40 वर्ष के ग्रामीण युवाओं को व्यवसायिक नर्सरी प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया जाना है। इच्छुक युवा प्रशिक्षण में सम्मिलित होने के लिए मोबाइल नं. 9425213284 एवं 9669066314 पर कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) दुर्ग से पंजीयन हेतु सम्पर्क कर सकते है।



