अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

प्रतिनियुक्ति से 10 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में भर्ती -25 जुलाई तक कर सकते है ऑनलाईन आवेदन

दुर्ग, 16 जुलाई 2025/ जिले में नवीन संचालित कुल 10 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति से पूर्ति किया जाना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त विद्यालयों में अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु इच्छुक आवेदकों से आवेदन ऑनलाइन लिंक https://cgssa.in/sagesdurg पर 25 जुलाई 2025 रात्रि 11.59 बजे तक प्रेषित करना अनिवार्य होगा। प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन सीधे कार्यालय में (स्पीड पोस्ट/डाक/अन्य किसी माध्यम) स्वीकार नहीं किए जायेंगे। निर्धारित तिथि के पश्चात् कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जावेगा। आवेदन ऑनलाईन माध्यम से वेबसाईट durg.gov.in से भरा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला दुर्ग के वेबसाईट durg.gov.in का अवलोकन कर सकते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!