अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर में नवाचार पार्षद अपने जेब से कर रहे है विकास, पालिका प्रशासन मूल भूत सुविधा देने में असफल

अमलेश्वर: नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में कई ऐसे अवैध कॉलोनी है जहां पर पालिका प्रशासन मूलभूत सुविधाओं पर काम नहीं कर पा रही है। अवैध कॉलोनी की वजह से लोगों को उनकी सुविधा नहीं मिल पा रही है। वही वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद राजू सोनकर ने अपने स्वयं के खर्चे से वार्ड वासियों को मूलभूत सुविधा देने की कोशिश कर रहे हैं, जो सराहनी कार्य है।

आपको बता दें राजस्व विभाग के पार्षद राजू सोनकर ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनी के लिए मूलभूत सुविधा पालिका प्रशासन के द्वारा नहीं दी जा रही है। जिससे वार्ड वासी आक्रोशित हैं। रोड रास्ता मरम्मत भी नहीं हो पा रही है। टैक्स वसूली जरूर कर रहे हैं लेकिन सुविधा देने पर नियम कानून आड़े आ रहा है। जिसको देखते हुए  स्वयं के खर्चे से बीस हाइवा बजरी गिट्टी डालकर रोड को समतल करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा है कि जहां-जहां पर ज्यादा गड्ढे हैं उस रास्ते को चलने लायक बनाने की कोशिश की जा रही है। जिससे वार्ड वासियों को सुविधा मिल सके। पालिका प्रशासन ने तो हाथ खड़ा कर दिया है अब हमें ही कुछ करना पड़ेगा ऐसा पार्षद राजू सोनकर का कहना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!