अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

युवा कुर्मी समाज द्वारा अमलेश्वर में किया गया वृक्षारोपण, मनवा कुर्मी समाज द्वारा चलाया जा रहा वृक्षारोपण अभियान

अमलेश्वर : छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा पूरे प्रदेश के 10 राजों में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है , आज दिनांक 26 जुलाई दिन शनिवार को वृक्षारोपण अभियान के तहत छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज केंद्रीय युवा एवम राज युवा कार्यकारिणी पाटन राज द्वारा नगरपालिका परिषद अमलेश्वर में तालाब के पास निर्मित शिवमन्दिर परिसर में प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन देने वाले दुर्लभ प्रजाति के पौधे मौलश्री एवम मोहगनी के 15 पौधे रोपित किये गए एवम पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय युवाध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा(राजू) , राजप्रधान युगलकिशोर आडिल , पूर्व केंद्रीय युवा अध्यक्ष ललित कुमार बिजौरा , पाटन राज युवा अध्यक्ष राकेश आडिल , केंद्रीय युवा उपाध्यक्ष लोकेश वर्मा ,पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रभारी इंद्रकुमार वर्मा ने बताया कि समाज के महापुरुषों की स्मृति में पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ रखने , वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने , मिट्टी के कटाव को रोकने , जैव विविधता को बढ़ावा देने , जल संरक्षण सहित हरियाली के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है । उन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने एवम पौधों को संरक्षित रखने लोगों से अपील किया ।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से केंद्रीय युवाध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा (राजू) , राजप्रधान युगलकिशोर आडिल , पूर्व केंद्रीय युवा अध्यक्ष ललित कुमार बिजौरा , पाटन राज युवाध्यक्ष राकेश आडिल , केंद्रीय युवा उपाध्यक्ष लोकेश वर्मा , समाज सेवी महेंद्र साहू , छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डॉ.अश्वनी साहू , पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रभारी इंद्रकुमार वर्मा , नगरपालिका परिषद अमलेश्वर पत्रकार संघ के अध्यक्ष करन साहू , नीरज वर्मा , शिवभूषण वर्मा , एडवोकेट श्रीमती सीमा वर्मा , श्रीमती नूतन वर्मा , गोपी देवांगन , आयुष शुक्ला उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!