अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पतोरा में अरसनारा परिक्षेत्र का तहसील स्तरीय तीज मिलन समारोह की तैयारी बैठक सम्पन्न, 17 अगस्त को पाटन में होगा आयोजन

सेलूद/तहसील साहू संघ पाटन के तत्वाधान में तीज महोत्सव कार्यक्रम 17 अगस्त 2025 को पाटन में आयोजित है उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु
परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा का बैठक साहू सदन पतोरा में सम्पन्न हुआ। उक्त बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में अश्वनी साहू पूर्व अध्यक्ष एवं प्रमुख सलाहकार तहसील साहू संघ पाटन ने कहा कि तहसील साहू संघ पाटन के तत्वाधान में सामूहिक आदर्श विवाह , युवा महोत्सव एवं तीज महोत्सव कार्यक्रम ये तीन बड़े कार्यक्रम एक वर्ष में आयोजन होता है ,इस आयोजन को सफल बनाने हेतु पांचो परिक्षेत्र एवं निनानबे इकाई में बैठक कर उच्च सदन की सभी निर्देशों को परिपालन करते हैँ, जिसमें मातृशक्ति एवं वरिष्ठजनों की उपस्थिति में सामाजिक सम्मेलन का कार्यक्रम सफल होता है। समाज में हमे जो दायित्व मिला है , उस दायित्व एवं पद की गरिमा के अनुरूप हम सब काम करें ।

कार्यक्रम मे प्रमुख वक्ता लालेश्वर साहू ने कहा कि आज समाज में धर्मान्तरण का विषय लगातार बढ़ रहा है, हमारे समाज के भोले भाले परिवार के सदस्यों को अन्य विधर्मी व्यक्तियों द्वारा डराकर धर्मान्तरण किया जा रहा है। इस दिशा में समाज द्वारा लगातार जन जागृति अभियान प्रत्येक इकाई में किया जाना है। धर्मान्त्रित परिवार को समझाकर पुनः समाज में वापस लाने हेतु कार्य करने की जरूरत है। आगामी 2026 में सामूहिक आदर्श विवाह एवं विशाल कर्मा महोत्सव का कार्यक्रम जामगाँव आर परिक्षेत्र के गाँव में आयोजित होना है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

बैठक में खेमलाल साहू महासचिव तहसील साहू संघ पाटन द्वारा जानकारी दिया गया कि समाज में आज लव जिहाद का विषय आ रहा है, जो चिंतनीय है। समाज के बेटा एवं बेटी को अन्य धर्म के लोगों द्वारा धोखे से शादी कर लव जिहाद को अंजाम दे रहे है, इस विषय पर समाज में जागरूकता आवश्यक है। आज शादी में प्रीवेंडिग एवं इवेंट का कार्यक्रम समाज के लिए हानिकारक का कारण बन गया है,जिसके कारण हमारी सन्स्कृति और संस्कार प्रभावित हो रहा है। अतः इस तरह के संस्कार विहीन कार्यक्रम के आयोजन को पूर्ण रूप से प्रतिबंध किया जाता है ।संस्कारवान समाज के निर्माण की दिशा में काम करने की आवश्यकता है। समाज में निकटतम समय में चुनाव होना है, जिसमें सकारात्मक रूप से समाज के व्यक्ति सामाजिक नियमों का पालन करते हुए भाग लेवेंगे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

विमला साहू सहसचिव तहसील साहू संघ पाटन ने तीज़ महोत्सव के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान कर प्रत्येक इकाई से अधिक से अधिक महिलाओं की उपस्थिति के लिए आह्वान किया। हरिशंकर साहू ने स्वागत उदबोधन के साथ ही तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आमसभा में पारित तीस बिंदुओं को वाचन किया जिनका उल्लेख स्थानीय बैठकों में करने कहा गया। न्याय प्रकोष्ठ के संयोजक कृष्णकुमार साहू ने तहसील साहू संघ पाटन के वार्षिक आमसभा की आय व्यय की जानकारी प्रदान किया गया।

किशन हिरवानी सचिव द्वारा अरसनारा परिक्षेत्र का वार्षिक आय व्यय की जानकारी एवं बैठक का संचालन भी किया। कौशल बनपेला उपाध्यक्ष ने सामूहिक आदर्श विवाह अमलेश्वरडीह के आय व्यय का वाचन कर बैठक का आभार प्रदर्शन किया।

उक्त बैठक में प्रमुख रूप से अश्विनी साहू , खेमलाल साहू , लालेश्वर साहू , विमला साहू, गोपेश साहू , हरिशंकर साहू , कृष्ण कुमार साहू , किशन हिरवानी , कौशल बनपेला , बलराम साहू , विनोद साहू , ऊषा साहू, केंवरा साहू ,ललीता साहू , तनुजा साहू , लालजी साहू, रघुनंदन साहू, पुनाराम साहू , नंदकुमार साहू , महेन्द्र साहू ,जगनू राम साहू ,दिनू राम साहू , दिनेश कुमार साहू , शत्रुहन साहू, दानीराम साहू ,रेखराम साहू , मंगलेश साहू ,डेरहा राम साहू ,शैल साहू ,पिताम्बरी साहू, प्रेमलता साहू , दिव्या साहू , दिनेश्वरी साहू,बुधराम साहू , महेंद्र गजपाल, ओमप्रकाश साहू ,अनील कुमार साहू , शिवकुमार साहू,खोरबाहरा साहू , कल्याण सिंह साहू,विजय साहू, ओमप्रकाश साहू ,सोहागा साहू,भोमेश्वरी साहू, सरस्वती साहू ,पेमीन साहू ,ईशु साहू, ललीता साहू, बंशी साहू एवं स्वजातिजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!