अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

बॉर्डर पर तैनात सिपाही भाइयों की कलाइयां सुनी ना रहे ,छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा ने किया उनकी दीर्घायु की कामना

रायपुर : सिपाही रक्षा सूत्र कार्यक्रम शंकर नगर भारत माता चौक में भूतपूर्व सिपाही महेंद्र सिंह राणा, आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा शालिनी राजपूत के नेतृत्व में सैनिक भाइयों के लिए छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों से रखिया संग्रहित की गई।
पूरे प्रदेश भर से महिला बहनों ने सिपाही रक्षा सूत्र कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए भारत माता चौक पर रक्षा सूत्र सैनिक भाइयों के लिए भेजा बस्तर संभाग, रायपुर संभाग से ही 425994 राखी संग्रहित हुई। प्रदेश के अस्पताल, हॉस्टल, वेलफेयर सोसाइटी, सामाजिक संगठनों द्वारा, महिला बाल विकास विभाग द्वारा, स्कूल कॉलेज सभी के द्वारा रक्षा सूत्र एवं एक चुटकी छत्तीसगढ़ प्रदेश की माटी तिलक हेतु सबने प्रेषित की।

पूरे ही प्रदेश में देश प्रेम, भाई बहन के अटूट प्रेम रक्षाबंधन से पूर्व देखने को मिला विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से रक्षा सूत्र देश की रक्षा कर रहे सिपाहियों को भेजा गया कितनी सुंदर फोटो आई है सिपाही रथ रायपुर शंकर नगर से हर जिले में प्रवास करते हुए अंबिकापुर होते हुए दिल्ली रवाना होगा। सभी जिलों से रक्षा सूत्र एकत्रित कर रथ का स्वागत करते हुए एकत्रित रक्षा सूत्र को सौंपा।

इस अवसर पर विशेष रूप से खेल मंत्री टंकराम वर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा विभाअवस्थी, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी आयुषी पांडेय, निशा चौबे, प्रदेश कार्यालय मंत्री मिनी पांडे , जिला अध्यक्ष सीमा साहू, मिली बनर्जी, जिला महामंत्री महिला मोर्चा शक्ति मोहन कुमारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हारशिला रूपाली, जिला अध्यक्ष ममता गुप्ता, पार्वती प्रधानी, सुधा मिश्रा, ललित साहू, सुलोचना यादव, चंद्रकला पटेल, मोनिका देवांगन, ममता राणा, अनूप खेलकर पार्षद संतोष साहू आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!