जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने क्षेत्र वासियों को श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं दी

रानीतराई : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत धार्मिक स्थल आदर्श ग्राम कौही में पवित्र सावन मास के अवसर पर 04 अगस्त को महादेव के रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शिवलिंग पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक व पूजा अर्चना होगा साथ ही भव्य सावन मेला होगा जिसमें क्षेत्र के व्यापारी बंधु शामिल होगा।
छत्तीसगढ़ी भजन कीर्तन सम्राट पंडित कामता प्रसाद शरण एक दिवसीय भजन कीर्तन 17 अगस्त को ग्राम सांकरा में करेंगे।
जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने बधाई संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि 04 अगस्त को महाकाल के नगरी कौही में विशाल रुद्राभिषेक एवं भव्य सावन मेला का आयोजन श्री हनुमान मंदिर एवं श्री महाकाली मंदिर परिसर में किया गया है। ‘देवाधिदेव महादेव के परम प्रिय श्रावण मास की प्रदेश वासियों एवं सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई , भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को सुख-समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।साल का सबसे पवित्र महीना और भगवान शिव के समर्पित सावन माह की ये महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद खास होता है।इस दौरान भगवान शिव के भक्त कड़ी तपस्या और जप-तप करते हैं ताकि उनकी मनोकामनाएं पूरी हो सकें।






