मोर तिरंगा मोर अभिमान तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक संपन्न

दुर्ग: भाजपा दुर्ग जिला कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यशाला। आयोजित कार्यशाला में कार्यक्रम की सफलता को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हर आम जनमानस तक के मन में राष्ट्रवाद की भावना का अलख हम सभी को जगाना है ताकि 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को हम पूर्ण कर सकें।
कार्यशाला में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव,विधायक ललित चंद्राकर , गजेंद्र यादव, ईश्वर साहू,महापौर श्रीमती अल्का बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती उषा तिवारी, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक,निवृत्तमान जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक जितेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक श्री सांवलाराम डहरे , बालमुकुंद देवांगन वरिष्ठ भाजपा नेता प्रितपाल बेलचंदन, शिव चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष पाटन श्रीमती कीर्ति नायक उपस्थित रही।



इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहू, गायत्री वर्मा, कैलाश यादव, धर्मेंद्र कौशिक,सोनू दुर्गेश साहू सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



