अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सांकरा में अखंड रामसत्ता का आयोजन, कल होगा पंडित कामता प्रसाद शरण का भजन कीर्तन की भव्य प्रस्तुति

अमलेश्वर 16 अगस्त : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सांकरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एक भव्य आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रवि सिंगौर के नेतृत्व में द्वितीय वर्ष झांकी कला मंच पर अखंड रामसत्ता का आयोजन किया गया है।

श्री सिंगौर ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि झांकी कला मंच पर अखंड रामसत्ता का आयोजन किया जा रहा है। 17 अगस्त को छत्तीसगढ़ी भजन कीर्तन सम्राट कथा वाचक पंडित श्री कामता प्रसाद शरण जी का भजन कीर्तन का भव्य प्रस्तुति होगा।

आपको बता दें कि सरपंच रवि सिंगौर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामवासियों को भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की महत्ता और उनके जीवन के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!