पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के नेतृत्व में 05 सितंबर को, शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन

सेलूद: पाटन विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस गुरु सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। ग्राम धौराभाठा में तैयारी हेतु 27 अगस्त को बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर के निवास में किया गया।आपको बता दें बैठक उपरांत आयोजित स्थल ग्राम धौराभाठा का चयनित कर निरीक्षण भी किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष वर्मा,जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी,विधायक प्रतिनिधि जवाहर वर्मा, अशोक साहू,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, अश्वनी साहू, कौशल चंद्राकर,दिनेश साहू देवकुमार निषाद, गोपाल देवांगन नीरज सोनी, विष्णु चंद्राकर, खिलेश मार्कण्डेय सहित पाटन विधानसभा के वरिष्ठजन,युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही।



