अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति द्वारा अमलेश्वर में ढाई इंच की श्रीगणेश जी की मूर्ति स्थापित

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय पहल

अमलेश्वर पाटन: छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति द्वारा लगातार 12वें वर्ष मिट्टी की बनी हुई ढाई इंच की श्री गणेश जी की मूर्ति शिवपार्क कॉलोनी नगरपालिका परिषद अमलेश्वर में स्थापित की गई है । उक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के वरिष्ठ सलाहकार ललित कुमार बिजौरा एवं अध्यक्ष डॉ.अश्वनी साहू ने बताया कि 27 अगस्त दिन बुधवार को श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय पहल करते हुए मिट्टी की बनी ढाई इंच की श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापित की है । छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति द्वारा जल प्रदूषण को कम करने लोगों को जागरूक करने एवं पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से ढाई इंच की श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई है।

छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के वरिष्ठ सलाहकार ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि समिति लगातार पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रही है अभी बड़े मूर्ति के विसर्जन से पानी प्रदूषित हो रही है तथा छोटे जीव जंतु नष्ट हो रहे हैं , मिट्टी की छोटी प्रतिमाएं स्थापित करने से प्रदूषण को कम किया जा सकता है । मिट्टी की बनी ढाई इंच की श्रीगणेश जी की मूर्ति स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय अमलेश्वर कक्षा 12वीं कला संकाय में अध्ययनरत चमन निषाद द्वारा बनाई गई है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!