बोरेंदा स्कूल में हुआ प्रधान पाठक का विदाई समारोह, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने शाल श्रीफल भेंट कर किया सम्मान

रानीतराई 30 अगस्त : विकास खंड पाटन अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बोरेंदा के प्रधान पाठक श्री माणिक लाल पटेल का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संकुल प्राचार्य कुंभकार रहे। विशेष अतिथि कमलेश वर्मा उपाधक्ष जनपद पंचायत पाटन रहे।
श्री वर्मा ने सेवानिवृत्त प्रधान पाठक का शाल श्रीफल मोमेंटो भेंट कर उनके द्वारा विद्यालय को दिया गया समय को याद किया साथ ही नन्हे मुन्ने बच्चों को गुरु जी के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सरपंच श्री कामेश कश्यप , उपसरपंच आकाश यादव, भागवत निषाद, गौतम कोरे ,उत्तम साहू,मुकेश साहू,मन्नू लाल साहू। पूर्वमाध्मिक शाला के शिक्षक तोमेंद्र साहू , गरिमा यादव , दुष्यंत वर्मा , गीतांजली साहू, के साथ साथ संकुल केंद्र केसरा के सभी शिक्षक एवम् बच्चो के साथ अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।



