अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

नियमविरुद्ध दुकानों का आवंटन किया गया तो कांग्रेस पार्टी करेगी आंदोलन,पाटन के कांग्रेसी पहुंचे कलेक्टेड

पाटन 03 सितंबर : नगर कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा नगर पंचायत पाटन के बस स्टैंड परिसर में नव-निर्मित दुकानों के गुपचुप एवं अवैध आवंटन के खिलाफ कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौंपा गया। आपको बता दें कांग्रेस जनों ने मांग की कि  दुकानों का आवंटन शासन के नियम अनुसार, पारदर्शी प्रक्रिया से किया जाए।
🔹 भूमिहस्तांतरण एवं टेंडर प्रक्रिया का पालन हो।
🔹 स्थानीय बेरोजगार युवाओं और छोटे व्यापारियों को प्राथमिकता मिले।
🔹 समस्त प्रक्रिया की सार्वजनिक सूचना एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हो।

कांग्रेस पार्टी स्पष्ट करती है कि किसी भी प्रकार के अवैध व मनमाने आवंटन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि नियमविरुद्ध दुकानों का आवंटन किया गया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी। उक्त जानकारी गोपाल देवांगन शेयर की है।

मौके पर आभाष दुबे नेता प्रतिपक्ष, पार्षद दीपक यादव, पुरुषोत्तम कश्यप सहित लीलाधर वर्मा, नीरज सोनी,कमल किशोर वर्मा, प्रशांत शुक्ला मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!