अम्लेश्वर का हाल: स्वच्छता और सुंदरता के लिए लगाए गए लाखों के डस्टबिन गायब और उखड़ गए

अमलेश्वर 03 सितंबर : दुर्ग जिला अंतर्गत आने वाले अमलेश्वर नगर पालिका परिषद की स्थिति वास्तव में बेहाल है। स्वच्छता और सुंदरता के लिए लगाए गए लाखों के डस्टबिन गायब या उखड़ गए हैं। यह समस्या केवल ठेकेदार की लापरवाही नहीं है, बल्कि देखरेख करने वाले अधिकारियों की भी जिम्मेदारी है। आखिर क्यों जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं। पहले भी मुख्य मार्ग पर लगे डस्टबिन पर सवाल उठे हैं।


नगर के लोगों ने कहा है कि शायद अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं या उनकी प्राथमिकताएं अलग हैं।कहीं न कहीं भ्रष्टाचार की भूमिका हो सकती है, जहां अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच मिलीभगत हो सकती है।अब थाने के पास लगे डस्टबिन गायब है और प्राथमिक शाला के पास जमीन में पढ़ा है।यह भी कहा जा सकता है कि नगर में भी जागरूकता की कमी है।
ठेकेदार को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और उन्हें सुधार करने के लिए कहा जाना चाहिए।
नगर पालिका को पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए और नागरिकों को जानकारी प्रदान करनी चाहिए।
अमलेश्वर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने शपथ ग्रहण के दौरान शहर के विकास और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही थी। अब देखना यह है कि वे इस समस्या का समाधान करने के लिए क्या कदम उठाते हैं।








