अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
चूलगहन सरपंच मनोज पटेल का सराहनीय पहल,शोकाकुल परिवार को करते है आर्थिक सहायता
रानीतराई। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत चूलगहन सरपंच मनोज कुमार पटेल गांव के हर जरूरतमंद परिवार को आर्थिक सहायता करता है। मनोज पटेल ने स्वर्गीय श्री मति ललिता ठाकुर के सुपुत्र नीलमणि, द्रोण व टेकेन्द्र ठाकुर इन तीनो को 3000 रुपए नगद एवं 50 किलो चाँवल की आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की।


गौरतलब हो कि सरपंच निर्वाचित होने के बाद से गांव के अनेक जरूरतमंद परिवार को उनके द्वारा मांगलिक एवं दुःखी कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग कर सराहनीय पहल की है। उनके द्वारा किए जा रहे आर्थिक सहयोग के बाद अब पाटन क्षेत्र के कई सरपंचों ने भी गांव के जरूरतमंद परिवार को आर्थिक सहयोग करने की शुरुआत किए है।








