अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भिलाई तीन थाना क्षेत्र का मामला, नाले में बहे दो लोगों का नहीं चला पता,गोताखोर ने की दिन भर कोशिश

मौके पर पहुंचे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,नाले में लगाया जाली

भिलाई तीन 04 सितंबर : पाटन ब्लॉक के करसा औरी नाला में आज सुबह 11 बजे दो व्यक्ति नहाते समय नाला के तेज धार में बह गए। दिन भर बीत जाने के बाद भी अभी तक दोनों का कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई है जिसके बाद गोताखोर की मदद से दोनों लापता लोगों का तलाश जारी है। जो दिन भर चलता रहा लेकिन पता नहीं चला।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर मौके पर पहुंची और घटना स्थल पर दुखित परिवार जनों से मिल कर संवेदना व्यक्त किया।साथ ही नाले में जाली लगा दिया गया है जिससे शव बह कर अनियंत्र न जा सके कल सुबह फिर से खोज बिन जारी कर शव को बरामत किया जा सकता है।

घटना स्थल में श्रीमती कीर्ति नायक अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती कालेंद्री मानिकपुरी और ग्रामीण जन मौजूद रहे। जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!