अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाटन में 25 वीं शालेय राज्य स्तरीय भारोत्तोलन एवं फेंसिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ आज दूसरा दिन 07 सितंबर को होगा समापन

रानीतराई 05 सितंबर : स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम पाटन में आज 25वीं शालेय राज्य स्तरीय भारोत्तोलन एवं फेंसिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद दुर्ग लोकसभा विजय बघेल, अध्यक्षता भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, विशेष अतिथि, जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले रहे। द्वीपप्रज्वलित पश्चात छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, कमलेश चंद्राकर,कमलेश साहू, ज्योति साहू सहित सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, राजा पाठक,जनपद सदस्य रवि सिन्हा,सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू, लीना सुरेश साहू, प्रियलता महिपाल, पार्षद निशा सोनी,केवल देवांगन,केशव बंछोर,बाबा वर्मा, सुरेंद्र वर्मा,सुरेश साहू और अन्य जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी, पार्षद साथी, क्रीड़ा अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा प्रदेश के पाँचों संभागों से आए प्रतिभागी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!