अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन फेंसिंग स्पर्धा का समापन,पांच जोन के 435 बच्चे प्रतियोगिता में शामिल हुए

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने विजेताओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

दुर्ग, 07 सितम्बर 2025/ 25वीं शालेय राज्य भारोत्तोलन और फेंसिंग प्रतियोगिता का समापन समारोह स्वामी आत्मानंद सभा हाल परिसर पाटन जिला दुर्ग में मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव की मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने किया। इस अवसर पर प्रतिभागी बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने कहा कि खेल जीवन में बहुत जरूरी है। विशेषकर आज के दौर में तो बहुत जरूरी है खेल स्पर्धा। हमारे शरीर के मानसिक, बौद्धिक विकास के लिए खेल श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने खेलो इंडिया अभियान चलाया है। खेल प्रतियोगिता होता है तो स्वाभाविक रूप से कंपीटिशन का भाव आता है और जीतने की ललक बनी रहती है। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता सहित प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। स्कूल शिक्षा मंत्री ने मेहनत पर जोर देते हुए कहा कि एक चींटी से भी हमें प्रेरणा लेनी चाहिए जो कि अपने क्षमता से अधिक भार का वहन करती हैं। उन्होंने नारायणपुर जिले के मलखम खेल के संबंध में भी अवगत कराते हुए कहा कि दुर्ग जिला के कोच नारायणपूर जाएंगे और सीखकर आयेंगे जिससे कि हमारे यहां के बच्चे भी मलखम में नाम रोशन करें। पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक दक्षता में भी बच्चों के लिए आवश्यक है। संयुक्त संचालक श्री हेमंत उपाध्याय ने स्वागत और आयोजन का प्रतिवेदन पठन किया। कार्यक्रम का संचालन मोहित शर्मा ने किया।कार्यक्रम के दौरान विजेता प्रतिभागियों को कैबिनेट मंत्री श्री यादव ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर श्रीमती कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर जिला पंचायत सभापति दुर्ग,जनपद अध्यक्ष श्री कीर्ति नायक, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले, मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, कमलेश चंद्राकर, कमलेश साहू, ज्योतिष साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चंद्राकर,राजेश चंद्राकर,नारद साहू ,लोकमणी चंद्राकर, लालेश्वर साहू, खेमलाल साहू, सरपंच अध्यक्ष संघ विनय चंद्राकर, श्रीमती चंद्रिका साहू,लीना साहू, प्रियलता महिपाल,राजू साहू केवल देवांगन, निशा सोनी, नेहा बाबा वर्मा, अजीत ठाकुर,राजू सोनकर, खूबीराज सोनकर,हरिशंकर साहू,भागवत सिन्हा, सुरेश साहू,योगेश्वर साहू, डोनेश्वर साहू, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।साथ ही एसडीएम पाटन,विकास खंड शिक्षा अधिकारी पाटन अपने टीम के साथ मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!