अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

स्कूल शिक्षा मंत्री से मिला छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन प्रतिनिधि मंडल

पाटन 07 सितंबर :  छत्तीसगढ़ सहायक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने पाटन रेस्ट हॉउस में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष बालोद देवेंद्र हरमुख, ब्लॉक अध्यक्ष पाटन चेतन सिंह परिहार के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का पाटन आगमन पर स्वागत अभिनंदन किया गया।

प्रतिनिधि मंडल द्वारा युक्तियुक्तकरण,सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति, पूर्व सेवा गणना करते हुए क्रमोन्नत वेतनमान, शनिवार को प्रातः कालीन स्कूल लगाने का आदेश शीघ्र जारी करने के विषय पर सकारात्मक चर्चा किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री  के द्वारा समस्त मांगो पर अति शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से पाटन ब्लॉक उपाध्यक्ष राजकुमार बघेल,अभिषेक वर्मा,खिलेश वर्मा, टेकेश्वर प्रसाद यदु, चन्द्रशेखर साहू,अंकेश महिपाल,देवनारायण बघेल,चंद्रप्रकाश ध्रुव,खेलावन कुर्रे,यादराम साहू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!