अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाटन जनपद में विकास कार्य हेतु 14.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

दुर्ग, 11 सितंबर 2025/कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए निर्माण कार्य के लिए 14 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सांसद श्री विजय बघेल द्वारा अनुशंसित उक्त कार्याे का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन द्वारा किया जाएगा।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटन मुक्तिधाम में कवर्ड सिटिंग एरिया एवं शेड निर्माण हेतु 3 लाख, देवादा में कवर्ड सिटिंग एरिया, शेड एवं मंच निर्माण हेतु 5 लाख तथा देवादा स्कूल पारा में सामुदायिक केन्द्र, सामुदायिक हॉल एवं भवन निर्माण हेतु 6 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!