खेती किसानी के गोठछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईदेश दुनियापाटनरायपुरसेलूद

कृषि महाविद्यालय मर्रा में हिंदी पखवाड़ा मनाया गया,,

मनोज साहू /पाटन/ संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय मर्रा में दिनांक 17 सितंबर 2025 को हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना एवं छात्र-शिक्षकों में हिंदी के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।

  • कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में अधिष्ठाता डॉ.अजय वर्मा उपस्थित रहें।
  • अधिष्ठाता डॉ. अजय वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी हमारी भाषा, हमारी संस्कृति, हमारी सभ्यता एवं हमारी परंपरा की अभिव्यक्ति है ।हिंदी हमारी राजभाषा, राष्टभाषा एवं हमारी मातृभाषा है, उन्होंने हिंदी की भूमिका पर प्रकाश डाला।
  •   आगे डॉ. वर्मा ने कहा कि हिंदी हमारी आत्मा का आवाज है एवं हमारे भावो विचारो की अभिव्यक्त का माध्यम है. हम सभी को अपने दैनिक कार्यों में हिंदी को अपनाने हेतु प्रेरित किया।
  •    कार्यक्रम का संचालन एन एस एस इकाई प्रभारी डॉ. मोहनिशा सिंग ने किया!
  • इस दौरान महाविद्याय के छात्राओं ने वाद-विवाद कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया!
  •  कार्यक्रम में अधिकारीगण, कर्मचारी सक्रिय सहभागिता की। अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया तथा सभी को हिंदी भाषा के प्रचार में योगदान देने का संकल्प दिलाया गया।
  •            इस अवसर पर डॉ. सी. आर. नेताम,डॉ. ओ. पी. परगनिहा,डॉ. नीतू स्वर्णकार,डॉ.मधुलिका सिंह, डॉ.अंजली वर्मा, श्रीमती मैरी सुचिता खलखो, डॉ.पुनम कुमारी डॉ.रैना बाजपेई डॉ. आशीष तिवारी,श्री प्रवीण साहू, सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहें!
  •          —–000—–

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!