ग्राम पंचायत तरीघाट में मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती,एक पेड़ मां के नाम पौधा भी किया गया रोपण

पाटन : जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत तरीघाट में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत ग्राम पंचायत और चौक-चौराहों की साफ-सफाई करवाई गई। सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू ने एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपण किया और लोगों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्रेरित किया।
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का आज जयंती है दोनों महान नेताओं की जयंती मनाई गई और उनके आदर्शों को याद किया गया। ग्राम पंचायत और चौक-चौराहों की साफ-सफाई करवाई गई, जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य को बढ़ावा मिला।
सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू ने पौधा रोपण किया और लोगों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्रेरित किया।



उपसरपंच प्रकाश गोस्वामी और ग्राम पंचायत के पंच गण उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
श्रीमती साहू ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पौधा रोपण और स्वच्छता के प्रयासों से हम अपने पर्यावरण को संरक्षित कर सकते हैं और एक स्वस्थ जीवन जीने में मदद मिल सकती है। एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण सबको करना चाहिए।



